अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी
दिनांक: 02.09.2025, सुबह 10:19 बजे से
मान्य रहेगा: 03.09.2025, सुबह 10:19 बजे तक
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ ज़िलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से लेकर अति भारी वर्षा की संभावना जताई है।
प्रभावित ज़िले:
-
चंपावत
-
देहरादून
-
नैनीताल
-
ऊधमसिंह नगर
विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्र:
-
हल्द्वानी
-
रुद्रपुर
-
बाजपुर
-
काशीपुर
-
लोहाघाट
-
रामनगर
-
खटीमा
-
डोईवाला
-
चकराता
-
मसूरी
-
रायवाला
संभावित मौसम स्थितियां:
-
कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा
-
गरज के साथ तेज़ छींटें और बिजली गिरने की संभावना
-
कुछ क्षेत्रों में बहुत तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा संभव
🔹 प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के किनारे तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
🔹 यात्रा करने से पहले मौसम अपडेट अवश्य चेक करें, अनावश्यक यात्रा से बचें।
🔹 आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं और ज़रूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Share this content:
