UTTARAKHAND NEWS: सीएम धामी ने बदला अपना आधिकारिक ईमेल प्लेटफॉर्म
अब Zoho Mail से होगा सरकारी पत्राचार
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि उन्होंने अपने आधिकारिक ईमेल संचार को अब Zoho Mail प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने यह जानकारी 8 अक्टूबर को अपने आधिकारिक X अकाउंट के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक पत्राचार के लिए Zoho Mail का उपयोग शुरू किया है। साथ ही, उन्होंने सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों और व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि वे अपने अभिलेखों (records) को अपडेट करें और भविष्य में सभी संचार के लिए उनके नए ईमेल पते — pushkarsinghdhami@zohomail.in — का उपयोग करें।
Share this content:
