एडिप योजना: 22 नवंबर को 169 दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण
एडिप योजना की पहल: 22 नवंबर को 169 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण
देहरादून: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप (ADIP) योजना के तहत 22 नवंबर (शनिवार) को प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD), राजपुर रोड, देहरादून में सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
इस शिविर में पूर्व में चिन्हित 169 दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि देहरादून नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल ‘गामा’ और राजपुर विधायक खजान दास विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत ऐसे दिव्यांगजन जिनके पास यूडीआईडी (UDID) कार्ड उपलब्ध हैं, उनका चिन्हांकन कर निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जाते हैं। योजना को और सरल बनाते हुए सरकार ने मासिक आय सीमा से संबंधित नियमों में संशोधन किया है। अब रु. 22,500 तक की मासिक आय का प्रमाण पत्र स्थानीय सभासद या ग्राम प्रधान द्वारा जारी किया जाना भी मान्य होगा।
इसके साथ ही, शीघ्र ही जनपद के विभिन्न विकास खंडों में एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाने की भी तैयारी की जा रही है।
Share this content:
