मुख्यमंत्री धामी ने गुरुनानक जयंती पर देहरादून गुरुद्वारे में मत्था टेका | सिख समुदाय को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रेसकोर्स में मत्था टेका

IMG-20251105-WA0035 मुख्यमंत्री धामी ने गुरुनानक जयंती पर देहरादून गुरुद्वारे में मत्था टेका | सिख समुदाय को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देहरादून स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रेसकोर्स में मत्था टेका और प्रदेशवासियों, विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम सिख गुरु, गुरु नानक देव जी ने अपने उपदेशों और शिक्षाओं के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वासों को दूर करने का कार्य किया। उन्होंने समानता, सत्य, सेवा और प्रेम का संदेश देते हुए लोगों को एकता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श है। उनके उपदेश आज भी समाज को नैतिकता, भाईचारे और करुणा के मार्ग पर अग्रसर होने का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश में शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना की।

 

Share this content:

Previous post

मुख्यमंत्री ने किया प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ ,प्रवासी उत्तराखंडी हैं देवभूमि के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर- मुख्यमंत्री ,“विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है राज्य -मुख्यमंत्री

Next post

संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को दिया “धर्मरक्षक देवभूमि” का सम्मान