देहरादून DLSA को प्रदेश में प्रथम स्थान, मिला “बेस्ट DLSA ऑफ द स्टेट” सम्मान

देहरादून DLSA को प्रदेश में प्रथम स्थान, राज्य स्तर पर ‘बेस्ट DLSA ऑफ द स्टेट’ ट्रॉफी से सम्मानित

IMG-20251127-WA0024-scaled देहरादून DLSA को प्रदेश में प्रथम स्थान, मिला “बेस्ट DLSA ऑफ द स्टेट” सम्मान

DEHRADUN: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, District Legal Services Authority (DLSA) देहरादून ने वर्ष 2025 के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड द्वारा किए गए मूल्यांकन में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सम्मान देहरादून DLSA की प्रभावी कार्यशैली, उच्च स्तर की जनसहभागिता, त्वरित सेवाओं और न्याय तक समान पहुँच सुनिश्चित करने की उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।

26 नवंबर 2025, संविधान दिवस के अवसर पर, उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य न्यायाधीश गुहानाथन नरेन्दर ने देहरादून DLSA को “बेस्ट DLSA ऑफ द स्टेट” ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

DLSA देहरादून की सचिव सीमा डुँगराकोटी ने बताया कि राज्य प्राधिकरण द्वारा सभी जिलों के वर्षभर के कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया, जिसमें देहरादून ने विभिन्न मापदंडों पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय जिला जज महोदय के कुशल नेतृत्व, DLSA टीम की समर्पित कार्यशैली तथा सहयोगी संस्थाओं के सतत समर्थन को दिया।

DLSA देहरादून की प्रमुख उपलब्धियाँ (वर्ष 2024–25)

• व्यापक जन-जागरूकता अभियान

  • जिलेभर में लगभग 3,000 जागरूकता शिविरों का आयोजन

  • दो लाख से अधिक नागरिकों को सीधा लाभ

• निःशुल्क विधिक सहायता

  • वर्ष भर में 1,500 से अधिक जरूरतमंद व्यक्तियों को कानूनी सहायता प्रदान

• राष्ट्रीय लोक अदालतों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

  • वादों के निस्तारण एवं जनहित कार्यों में प्रदेश में शीर्ष प्रदर्शन

• सामाजिक सरोकार

  • ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित, गरीब व असहाय मरीजों को रक्त कूपनों द्वारा सहायता

  • वृद्धाश्रम, कुष्ठ आश्रम, अनाथालय आदि का नियमित निरीक्षण; आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध

• जेल सुधार एवं सहयोग

  • जेल निरीक्षण के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया

देहरादून के लिए सम्मान, न्यायिक तंत्र के लिए प्रेरणा

राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना केवल DLSA देहरादून की उपलब्धि ही नहीं, बल्कि देहरादून जिले की न्यायिक व्यवस्था, प्रशासनिक सहयोग, समुदाय की भागीदारी और टीमवर्क की सामूहिक सफलता का प्रतीक है।

यह सम्मान आने वाले समय में और अधिक निष्ठा, पारदर्शिता, सेवा भावना और संवेदनशीलता के साथ जनहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

 

 

 

Share this content:

Previous post

2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक की,कुंभ के आयोजन के लिए गंगा किनारे पहली बार बैठक की गई,2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की मुख्यमंत्री ने घोषणा की

Next post

पतंजलि के घी के नमूने फेल: पिथौरागढ़ अदालत ने कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना लगाया