उत्तराखंड में गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस का अवकाश अब 25 नवंबर को

गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस पर सरकारी अवकाश की तिथि बदली, अब 25 नवंबर को रहेगा अवकाश

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन करते हुए इसकी तिथि बदल दी है। पहले यह अवकाश 24 नवंबर (सोमवार) को निर्धारित था, जिसे अब परिवर्तित करके 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) कर दिया गया है।

IMG-20251123-WA0057 उत्तराखंड में गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस का अवकाश अब 25 नवंबर को

शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवकाश संबंधी पूर्व आदेश की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी और उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

संशोधित अधिसूचना को सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित कर जारी किया गया।

 

 

Share this content:

Previous post

मुख्यमंत्री धामी ने तीर्थराज पुष्कर में उत्तराखंड धर्मशाला की दूसरी मंजिल का किया लोकार्पण, 50 लाख की अतिरिक्त grant की घोषणा

Next post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाखामंडल पहुंचे, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना,भारी जनसभा को संबोधित कर विकास कार्यों व सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर रखा फोकस