मुख्यमंत्री आवास में विधायकों की शिष्टाचार भेंट; क्षेत्रीय समस्याओं और योजनाओं पर विचार-विमर्श

मुख्यमंत्री आवास में विधायकों की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

DEHRADUN: सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाक़ात के दौरान जनसरोकारों, क्षेत्रीय विकास कार्यों और चल रही शासन-प्रशासनिक योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।

सबसे पहले रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री से भेंट की और अपने क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों एवं आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से बातचीत की।

इसके बाद पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने अपने क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं, विशेषकर सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

IMG-20251208-WA0179 मुख्यमंत्री आवास में विधायकों की शिष्टाचार भेंट; क्षेत्रीय समस्याओं और योजनाओं पर विचार-विमर्श

मुख्यमंत्री से केदानाथ विधानसभा क्षेत्र की विधायक आशा नौटियाल ने भी शिष्टाचार भेंट की। नौटियाल ने केदारघाटी में चल रही पुनर्निर्माण और तीर्थ यात्री सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

IMG-20251208-WA0178 मुख्यमंत्री आवास में विधायकों की शिष्टाचार भेंट; क्षेत्रीय समस्याओं और योजनाओं पर विचार-विमर्श

इसके अलावा रुड़की विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रदीप बत्रा ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की और रुड़की शहर के विकास, बुनियादी ढांचे और जनता की प्राथमिक समस्याओं पर अपने सुझाव साझा किए।

IMG-20251208-WA0177 मुख्यमंत्री आवास में विधायकों की शिष्टाचार भेंट; क्षेत्रीय समस्याओं और योजनाओं पर विचार-विमर्श

अंत में राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के विधायक खजान दास ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर राजधानी क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं, यातायात सुधार और नागरिक सुविधाओं का विषय उठाया।

IMG-20251208-WA0176 मुख्यमंत्री आवास में विधायकों की शिष्टाचार भेंट; क्षेत्रीय समस्याओं और योजनाओं पर विचार-विमर्श

मुख्यमंत्री धामी ने सभी विधायकों को आश्वस्त किया कि सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप तेज़ी और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है, और विधायकों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाएगी।

 

Share this content:

Previous post

जनपद पौड़ी में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शासन स्तरीय अधिकारियों का दल पहुंचा पौड़ी

Next post

मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र