डीएम सविन बंसल के निरीक्षण का असर: देहरादून आईएसबीटी का निकासी गेट खुला, पार्किंग निर्माण शुरू

डीएम के दौरे का असर: आईएसबीटी निकासी गेट खुला, पार्किंग निर्माण कार्य तेज़

IMG-20251225-WA0055 डीएम सविन बंसल के निरीक्षण का असर: देहरादून आईएसबीटी का निकासी गेट खुला, पार्किंग निर्माण शुरू

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल) के निरीक्षण के बाद दिए गए निर्देशों का प्रभाव अब ज़मीन पर दिखाई देने लगा है। आईएसबीटी क्षेत्र में अव्यवस्थाओं को दूर करने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न सुधारात्मक कार्यों की शुरुआत कर दी गई है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईएसबीटी का निकासी गेट बंद होने, अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण तथा यातायात अवरोधों को गंभीरता से लिया था। उन्होंने संबंधित विभागों को त्वरित और ठोस कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में आईएसबीटी का निकासी गेट खोलते हुए उसका मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे यात्रियों और वाहनों को सुगम आवागमन मिल सके।

IMG-20251225-WA0051 डीएम सविन बंसल के निरीक्षण का असर: देहरादून आईएसबीटी का निकासी गेट खुला, पार्किंग निर्माण शुरू

इसके साथ ही फ्लाईओवर के नीचे सुव्यवस्थित पार्किंग के निर्माण का कार्य भी तेज़ी से प्रगति पर है। यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से सड़क किनारे उपलब्ध खाली भूमि पर टाइल बिछाकर पार्किंग विकसित की जा रही है, ताकि अनियंत्रित और अवैध पार्किंग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

यातायात दबाव को कम करने के लिए क्रॉसओवर निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे आईएसबीटी क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही अधिक सहज और सुरक्षित हो सके। वहीं, सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित विभागों द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी ने फ्लाईओवर के नीचे कलर-कोड आधारित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने तथा आईएसबीटी निकासी गेट को शीघ्र संचालन में लाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि यात्रियों और आमजन को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

डीएम ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी निर्माण एवं सुधार कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएँ और कार्यों के दौरान यातायात तथा यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो। जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी क्षेत्र को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल बनाए जाने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।

 

Share this content: