1उत्तराखंड न्यूज़1
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
देश/विदेश
मौसम
Adventure Sports, Adventure Tourism, Auli, Chopta, Dayara Bugyal, Destination Wedding, Devbhoomi Uttarakhand, Explore Himalayas, Himalayan Beauty, India Tourism, Mann Ki Baat, Munsiyari, PM Modi, Snow Travel, Tourism Boost, Travel India, Uttarakhand Tourism, Visit Uttarakhand, Winter Destinations, Winter Tourism, Winter Vibes
MP Team
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने की उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन की सराहना
‘मन की बात’ में देवभूमि उत्तराखंड की गूंज!
पीएम मोदी ने शीतकालीन पर्यटन, साहसिक खेल और डेस्टिनेशन वेडिंग की बढ़ती संभावनाओं की जमकर सराहना की।

NEW DELHI/DEHRADUN: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में करीब ढाई मिनट का अंश उत्तराखंड को समर्पित किया। उन्होंने राज्य के प्रति अपने विशेष स्नेह को व्यक्त करते हुए यहां के बढ़ते विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों, और डेस्टिनेशन वेडिंग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आगामी सर्दियों में हिमालय की वादियों की मनोहारी अनुभूतियों का आनंद लेने की अपील भी की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड पर्यटन के सबसे बड़े ब्रांड एम्बेसडर हैं।
Table of Contents
Toggleउत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन की बढ़ती लोकप्रियता
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्दियों के मौसम में औली, मुनस्यारी, दयारा बुग्याल, और चोपता जैसी जगहें देशभर के पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में पिथौरागढ़ में 14,500 फीट की ऊंचाई पर आयोजित हाई ऑल्टीट्यूट अल्ट्रा रन मैराथन का उल्लेख किया, जिसमें 18 राज्यों के 750 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया।
कड़कड़ाती ठंड में सुबह 5 बजे शुरू हुई 60 किमी लंबी आदि कैलाश परिक्रमा रन में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रधानमंत्री ने बताया कि तीन साल पहले जहां प्रतिवर्ष केवल दो हजार लोग आदि कैलाश आते थे, वहीं अब यह संख्या 30 हजार तक पहुंच गई है।
विंटर गेम्स और मजबूत हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ ही सप्ताह में उत्तराखंड विंटर गेम्स का आयोजन करने जा रहा है, जिसके लिए खिलाड़ी और रोमांच प्रेमी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने राज्य में तेजी से सुधर रही कनेक्टिविटी और पर्यटन से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं की भी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से नई होम स्टे नीति लागू की है, जिससे स्थानीय लोगों को भी सीधा लाभ मिल रहा है।
डेस्टिनेशन वेडिंग का नया केंद्र बन रहा उत्तराखंड
प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्दियों की सुनहरी धूप और पहाड़ों से उतरती धुंध के बीच उत्तराखंड एक आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है। खासकर गंगा के किनारे होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने देशवासियों से अपील की कि यदि वे सर्दियों में घूमने का विचार कर रहे हैं, तो हिमालय की वादियों को अपने विकल्प में अवश्य शामिल करें। प्रधानमंत्री ने कहा—“हिमालय की वादियां आपको जीवनभर साथ चलने वाली अनुभूतियों से भर देंगी।”
प्रधानमंत्री के दौरे से मिली पर्यटन को नई गति
प्रधानमंत्री मोदी के हर उत्तराखंड दौरे ने यहां के पर्यटन को नई ऊर्जा प्रदान की है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, आदि कैलाश और जागेश्वर धाम की उनकी यात्राओं के बाद इन तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ी है।
गत वर्ष शीतकालीन पर्यटन शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री मुखबा गांव पहुंचे थे, जिसके बाद हर्षिल घाटी में पर्यटन गतिविधियों में उल्लेखनीय तेजी देखी गई। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के नए अवसर विकसित हो रहे हैं।
धामी सरकार के प्रयासों पर पीएम की पुष्टि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विंटर टूरिज्म, विंटर यात्रा और डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री द्वारा इन पहलों की सराहना किए जाने से राज्य सरकार को एक तरह से मजबूत सकारात्मक समर्थन मिला है।
सतत विकास की दिशा में उत्तराखंड की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रेखांकित करने के लिए पूरा प्रदेश प्रधानमंत्री का आभारी है।
उन्होंने कहा—
“प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड को प्राकृतिक, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने के लिए संकल्पित है।”
Tag
Adventure Sports Adventure Tourism Auli Chopta Dayara Bugyal Destination Wedding Devbhoomi Uttarakhand Explore Himalayas Himalayan Beauty India Tourism Mann Ki Baat Munsiyari PM Modi Snow Travel Tourism Boost Travel India Uttarakhand Tourism Visit Uttarakhand Winter Destinations Winter Tourism Winter Vibes

