1उत्तराखंड न्यूज़1
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
शिक्षा
Bhudev App Disaster Management, DDMA Dehradun, Dehradun Disaster Preparedness, Dehradun Update, Disaster Awareness Program, Disaster Management Training, Disaster Risk Reduction in Schools, Earthquake Safety Training, Emergency Response Training, First Aid Training in Schools, Flood and Landslide Preparedness, Government Disaster Training Program, Sachet App Uttarakhand, Satellite Phone Emergency Services, School Disaster Management Program, Uttarakhand Disaster Management Authority, uttarakhand latest news
MP Team
आपदा से निपटने की तैयारी सुदृढ़: देहरादून में 820 विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण
One-Day Disaster Management Training Conducted by DDMA Dehradun

आपदा से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
देहरादून:
शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी देहरादून एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), देहरादून के तत्वावधान में मंगलवार, 20 जनवरी को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, कारगी चौक के समीप, देहरादून में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सहित कुल 820 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपात परिस्थितियों में सुरक्षित व्यवहार, तथा त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करना रहा।
प्रशिक्षण सत्रों के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून के मास्टर ट्रेनर्स राजू शाही, सुशील कैंतुरा एवं मोहित सिंह द्वारा प्रतिभागियों को भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, युद्ध, आतंकवाद एवं अन्य संभावित आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही प्राथमिक उपचार, आपातकालीन दूरभाष नंबरों की उपयोगिता, भूदेव ऐप, सचेत ऐप, सैटेलाइट फोन के प्रयोग तथा आपदा प्रबंधन में प्रयुक्त विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा के समय स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सहायता करने के व्यावहारिक तरीकों से भी अवगत कराया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं सजगता का विकास हुआ।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल, समन्वयक शैलेंद्र नेगी, जूनियर समन्वयक अंजलि तथा एल.एम. भट्ट (हेड ऑफ द डिपार्टमेंट, फिजिकल एजुकेशन) द्वारा विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा की स्थिति में सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में कार्य करने के लिए तैयार करते हैं।
विद्यालय प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी देहरादून एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में आपदाओं के प्रति जागरूकता, आत्मरक्षा कौशल एवं आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
Share this content:
