1उत्तराखंड न्यूज़1
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
Dehradun Government Camp, Dehradun Update, Doiwala MLA Brij Bhushan Gairola, Government Schemes Beneficiaries, Health Camp in Dehradun, Jan Jan Ki Sarkar Programme, Public Grievance Redressal Uttarakhand, Rural Development Uttarakhand, SDM Aparna Dhaudiyal, Thano Multi Purpose Camp, uttarakhand latest news, जन जन की सरकार कार्यक्रम, थानो बहुउद्देशीय शिविर
MP Team
जन-जन की सरकार कार्यक्रम के तहत थानो में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
Multi-Purpose Camp in Thano | 808 Beneficiaries Get Govt Scheme Benefits

जन-जन की सरकार कार्यक्रम के तहत थानो में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया, जहां 65 शिकायतों का निस्तारण हुआ और 808 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत थानो में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
65 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर समाधान
न्याय पंचायत थानो में 808 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
देहरादून:
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज, थानो में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाना रहा।
शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 65 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने उप जिलाधिकारी के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। कृषि विभाग द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान पर एक आटा चक्की एवं दो पावर फीडर वितरित किए गए। वहीं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से पाँच महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। शिविर के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने कहा कि “ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान ही गांवों के समग्र विकास की आधारशिला है। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना सभी विभागों का दायित्व है।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
शिविर में थानो न्याय पंचायत सहित कोटी मेहचक, लडवाकोट, सिंधवाल गांव, सनगांव, धारकोट एवं भडेरना के ग्रामीणों ने भूमि, सड़क, पेयजल, पेंशन, विद्युत सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी समस्याएं रखीं। प्राप्त शिकायतों में जिला पंचायत की 2, राजस्व विभाग की 10, विद्युत विभाग की 11, पेयजल विभाग की 8, लोक निर्माण विभाग की 6, सिंचाई विभाग की 4, शिक्षा विभाग की 3, उरेडा की 6, वन विभाग की 4 सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं।
बहुउद्देशीय शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 437 लोगों की एलोपैथिक एवं 60 लोगों की होम्योपैथिक पद्धति से स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 808 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इनमें कृषि, उद्यान, डेयरी, पशुपालन, सहकारिता, समाज कल्याण, श्रम, पंचायती राज, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सेवायोजन, एनआरएलएम, एलडीएम बैंक सहित अन्य विभागों के लाभार्थी शामिल रहे।
शिविर में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, दर्जा राज्य मंत्री मधु भट्ट, थानो प्रधान चंद्रप्रकाश तिवाड़ी, कोटी मेहचक प्रधान शिवानी, लडवाकोट प्रधान शिवानी कंडारी, सिंधवाल गांव प्रधान तान्या पंवार, सनगांव प्रधान हेमंती रावत, धारकोट प्रधान पूजा, भडेरना प्रधान शीला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, एबीडीओ, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
Share this content:
