राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का किया स्वागत

Vice President C.P. Radhakrishnan Arrives in Uttarakhand, Welcomed by Governor and CM

IMG-20260117-WA0011 राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का किया स्वागत

देहरादून | रविवार

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर हवाई अड्डे पर प्रशासनिक स्तर पर समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल से जुड़ी सभी तैयारियाँ पूर्ण रूप से सुनिश्चित की गईं। उपराष्ट्रपति के स्वागत के दौरान राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशासनिक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

देवभूमि उत्तराखंड में उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

 

 

Share this content: