मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माता के निधन पर व्यक्त किया शोक

CM Dhami expresses condolences to Anupam Trivedi’s family

IMG-20260202-WA0009-scaled-2 मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माता के निधन पर व्यक्त किया शोक

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी स्वर्गीय गीता त्रिवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने देहरादून स्थित टीएचडीसी देहराखास, पथरी बाग में त्रिवेदी परिवार के आवास पर पहुँचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की तथा अपनी गहन संवेदनाएँ प्रकट कीं।

मुख्यमंत्री ने इस दुःखद अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि माता-पिता का साया उठ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी त्रिवेदी परिवार के आवास पहुँचे और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदनाएँ व्यक्त कीं। दोनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

 

 

 

 

Share this content:

Previous post

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट 2026–27 को बताया विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप

Next post

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान,83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं