​हरिद्वार से वीरभद्र (ऋषिकेश) तक निकली BJYM की भव्य कांवड़ यात्रा; तेजस्वी सूर्या ने की देश व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना

सावन मास के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इसके पश्चात श्रद्धा, आस्था और उत्साह से परिपूर्ण कांवड़ यात्रा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर प्रारंभ हुई, जिसका समापन वीरभद्र, ऋषिकेश में हुआ।

​इस अवसर पर प्रदेशवासियों को सावन के पवित्र महीने की शुभकामनाएं देते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा:

​कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। इस यात्रा में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी यह सिद्ध करती है कि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति पूर्णतः समर्पित है। कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता के प्रति समर्पण का भी प्रेरणास्रोत है।”

आध्यात्म और AI की ताकत से युवा करेंगे विलक्षण कार्य: नेहा जोशी

​राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने तेजस्वी सूर्या की इस कांवड़ यात्रा को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से तेजस्वी सूर्या ने देश के युवाओं को एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा:

​”जिस देश के युवाओं के पास आध्यात्म और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) दोनों की ताकत हो, वे हर क्षेत्र में विलक्षण कार्य कर सकते हैं।”

 

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों को न हो दिक्कत

Next post

​धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को 60% तक सब्सिडी, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार