बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा कदम, 27 सितंबर को भी खुले रहेंगे बैंक और 25 को मिलेगी सैलरी

बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा कदम, 27 सितंबर को भी खुले रहेंगे बैंक और 25 को मिलेगी सैलरी

देशभर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बैंकिंग सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आगामी रविवार, 27 सितंबर को भी सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

e0a4ace0a588e0a482e0a495-e0a4b9e0a4a1e0a4bce0a4a4e0a4-real-1 बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा कदम, 27 सितंबर को भी खुले रहेंगे बैंक और 25 को मिलेगी सैलरी

रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी के बाद 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाएं, कार्यालय, एटीएम से जुड़ी शाखाएं और करेंसी चेस्ट पूरी तरह से कार्यशील रहेंगे। यह कदम 28 से 30 सितंबर तक होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल के प्रभाव को कम करने के लिए उठाया गया है ताकि आम जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े।

यूनियनों की प्रमुख मांगें और हड़ताल

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने पांच दिन के बैंकिंग सप्ताह को लागू करने और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम को वापस लेने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई है। श्रम आयुक्त के समक्ष हुई सुलह बैठक में कोई ठोस नतीजा न निकलने के कारण यूनियनों ने अपना हड़ताल का निर्णय बरकरार रखा है।

केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन

बैंक हड़ताल के दौरान वित्तीय लेनदेन में आने वाली बाधाओं से बचने के लिए वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों और विभागों को सलाह दी है कि सितंबर महीने का वेतन 25 सितंबर को ही एडवांस में वितरित कर दिया जाए। कंट्रोलर जनरल आफ अकाउंट्स द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रक्षा, डाक और दूरसंचार सहित सभी केंद्र सरकार के कार्यालयों के कर्मचारियों का वेतन और पेंशन 25 सितंबर को ही जारी की जा सकती है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।