एमडीडीए का अवैध निर्माण पर प्रहार, बंशीधर तिवारी की सख्ती से ऋषिकेश में तीन निर्माण सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में तीन अनधिकृत निर्माण सील कर दिए। गुमानीवाला, गंगा किनारे गली नंबर-1 और वीरपुर खुर्द में बिना स्वीकृत मानचित्र एवं आवश्यक अनुमति के किए जा रहे निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण ने कार्रवाई की।

गुमानीवाला में चीमा राम द्वारा व्यावसायिक उपयोग के लिए बिना स्वीकृत मानचित्र टिन शेड का निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण ने संबंधित के खिलाफ उत्तराखंड नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत वाद दायर कर निर्माण सील कर दिया। गंगा किनारे गली नंबर-1 में राम यादव द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति किए जा रहे निर्माण तथा वीरपुर खुर्द गली नंबर-4 में सीमा जेन्टल कॉलेज के निकट संदीप गोस्वामी आदि द्वारा बिना आवश्यक अनुमति किए जा रहे निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा आवश्यक अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुनियोजित विकास के लिए भवन निर्माण के निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सीलिंग समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण की लगातार निगरानी की जा रही है। निर्माणकर्ताओं को भवन निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृत कराने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में चिकित्सा शिक्षा को नई धार, एनएमसी के स्वीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Next post

एसआरएचयू में जगी ‘द स्पार्क विदिन’, टेडएक्स के मंच से गूंजेंगे बदलाव के विचार