प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस पहुंचे, मनीला में आसियान और क्वाड शिखर सम्मेलनों में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस पहुंचे, मनीला में आसियान और क्वाड शिखर सम्मेलनों में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच चुके हैं, जहां वे अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर पहुंचे प्रधानमंत्री मंगलवार को 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया सम्मेलन के सत्र को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, उनका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ होने वाली क्वाड नेताओं की बैठक में भी शामिल होने का कार्यक्रम है।

e0a4aae0a58de0a4b0e0a4a7e0a4bee0a4a8e0a4aee0a482e0a4a-real-9 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस पहुंचे, मनीला में आसियान और क्वाड शिखर सम्मेलनों में लेंगे हिस्सा

भारत-आसियान और ईस्ट एशिया सम्मेलन का महत्व

यात्रा से पहले जारी अपने बयान में प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि आसियान देशों के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और ‘महासागर’ दृष्टिकोण का एक मुख्य हिस्सा हैं। हमारे द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंध व्यापार, कनेक्टिविटी, समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और जन-जन के आपसी संपर्कों तक विस्तृत हैं। ईस्ट एशिया सम्मेलन को क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करने का एक प्रमुख मंच माना जाता है, जहां हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

लगभग दो साल बाद क्वाड शिखर बैठक

यह क्वाड शिखर सम्मेलन लगभग दो साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रहा है, जिसकी पिछली बैठक सितंबर 2024 में अमेरिकी के डेलावेयर में संपन्न हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की यह पहली क्वाड बैठक है। इस उच्च स्तरीय बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, खुले समुद्री मार्गों, महत्वपूर्ण खनिजों और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने जैसे विभिन्न अहम विषयों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है। मनीला दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति सहित कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।