युवक ने फांसी लगाकर दी जान

देहरादून। थाना पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत पूजा बिहार सेवला कला शिमला बाईपास रोड पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना पुलिस को मकान मालिक ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की, लेकिन उन्हें कोई सुसाइड नोट नही मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल निवासी 25 वर्षीय देवदत्त देवरानी देहरादून में दून बिजनेस पार्क में नौकरी करता था। वर्तमान समय में पूजा विहार सेवला कला शिमला बायपास रोड पर किराए पर रह रहा था। बीते शाम देवदत्त अपने कमरे से नहीं निकला तो मकान मालिक द्वारा कमरे की खिड़की से देखा तो वह पंखे से लटका मिला। मकान मालिक द्वारा आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पड़ताल की लेकिन उन्हें कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। .थाना पटेलनगर प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।