उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून: मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सात और आठ मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि एवं आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।
मैदानी क्षेत्रों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा सात, आठ और नौ मई को भी पर्वतीय जिलों में बारिश, बर्फबारी, मैदानी जिलों में हल्की से हल्की बारिश एवं गड़गड़ाहट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भारी बारिश के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें अवरुद्ध होने, पहाड़ी क्षेत्रों में नदी, नालों के प्रवाह में वृद्धि हो सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय यात्री और चालक सावधानी बरतें।
आकाशीय बिजली चमकने के समय सुरक्षित ठिकानों पर रहें। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, नौ के बाद मौसम में सुधार आ सकता है। वहीं बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसमें खटीमा में चार, बनबसा में तीन, डीडीहाट तीन, गैरसैंण तीन, धारचूला दो, नैनीताल ए, पिथौरागढ़ में एक सेंटीमीटर बारिश हुई।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।