डोईवाला क्षेत्र में पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत ने किया 18+ वैक्सीनेशन का शुभारंभ
डोईवाला क्षेत्र में पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत ने किया 18+ वैक्सीनेशन का शुभारंभ
डोईवाला: प्रदेश भर में आज 18 से 44 साल के युवाओं के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपनी विधानसभा सीट डोईवाला में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रक्त की कमी हो सकती है. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी विधानसभा सीट के भानियावाला स्थित गणपति वैंक्वेट हॉल में टीकाकरण का शुभारंभ किया. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि टीकाकरण मौजूदा महामारी से लड़ने में कारगर साबित होगा.


