संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत, हत्या की आशंका

लक्सर,5 जून। लक्सर के मुंडाखेड़ा कलां गांव में 80 वर्षीय महिला की मौत से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना लक्सर कोतवाली पुलिस को दी गई। भारी पुलिस बल के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
मृतका के परिजनों बताया कि शनिवार सुबह जब वो काफी देर तक नहीं उठी तो उसे आवाज लगाई। आवाज लगाने पर भी वह नहीं बोली तो हम मकान की छत से होकर अंदर गए। अंदर महिला मृत अवस्था में पड़ी थी. उसकी आंख में चोट लगी थी, जिससे खून बह रहा था। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। इससे साफ होता है कि महिला की हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि महिला की मौत का मामला संदेहास्पद है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकेगा की महिला की मौत कैसे हुई। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।