कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश। तीर्थनगरी में पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। अभियान के तहत पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। ऋषिकेश के जंगलों में कच्ची शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए कच्ची शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से गैस सिलेंडर और चूल्हा भी बरामद किया है। आरोपी का नाम राम लड़ैत है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला बताया जा रहा है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।