पीआरडी जवानों हेतु रोस्टर हुआ लागू, मोर्चा की बड़ी जीत -नेगी

पीआरडी जवानों हेतु रोस्टर हुआ लागू, मोर्चा की बड़ी जीत -नेगी

निदेशालय ने समस्त जिला युवा कल्याण अधिकारियो को किए निर्देश जारी |

वर्ष 2005 से आज तक नहीं लागू नही हो पाया था रोस्टर सिस्टम |

प्रत्येक जवान को एक बार में 6 माह तैनाती का था शासनादेश |

सिफारिश विहीन युवाओं को नहीं मिल पाता था कई-कई वर्षों तक रोजगार |

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मोर्चा की मांग पर शासन के निर्देश के क्रम में निदेशक, युवा कल्याण ने समस्त जिला युवा कल्याण अधिकारियों को प्रदेश में रोस्टर सिस्टम लागू करने के निर्देश जारी किए, जोकि मोर्चा की बहुत बड़ी जीत है |

नेगी ने कहा कि पीआरडी जवानों के कल्याण हेतु सबको रोजगार दिए जाने की दशा में सरकार द्वारा दिसंबर 2005 में शासनादेश जारी किया गया था, जिसमें प्रत्येक स्वयंसेवक जवान को 6-6 माह का रोजगार दिए जाने जाने का उल्लेख था, लेकिन 16 वर्ष बीतने के उपरांत भी रोस्टर प्रणाली को लागू नहीं किया गया था | ने

गी ने कहा कि रोस्टर प्रणाली लागू किए जाने हेतु मोर्चा द्वारा मुख्य सचिव से आग्रह किया गया था | रोस्टर लागू न होने के कारण सिफारिश विहीन स्वयंसेवक दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं तथा वहीं दूसरी ओर अधिकारियों से सांठगांठ कर सेटिंग बाज निरंतर अपनी सेवाएं देते रहते हैं |

नेगी ने कहा कि रोस्टर लागू न होने से विभाग में न तो पारदर्शिता बनी हुई थी और न ही प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को शासनादेशानुसार रोजगार मिल पाता था |

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।