बारिश के बाद गंगा का बढ़ा जलस्तर

देहरादून। उतराखंड में पिछले 24 घंटे से हो रही झमाझम बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। हरिद्वार में गंगा नदी चेतावनी निशान के पास पहुंच गई है। 293 मीटर के चेतावनी निशान की तुलना गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर 292.50 मीटर पहुंच गया है। मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते तटीय क्षेत्रों में बसे लोग बाढ़ की आशंका से दहशत में है। मौसम विभाग ने तीन दिन लगातार भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन-पुलिस ने बाढ़ चैकियों को अलर्ट कर दिया है। हरिद्वार,लक्सर,रुड़की,ऋषिकेश सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटीय क्षेत्र की आबादी बाढ़ की संभावना से सहमी हुई है।
हालांकि तटीय इलाके चंद्रभागा, बंगाली बस्ती, चंद्रेश्वनगर आदि क्षेत्रों में बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए जल पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन की टीम अलर्ट पर है। पहाड़ों में बीते 24 घंटे से हो रही बारिश से ऋषिकेश में बरसाती नदी चंद्रभागा में भी उफान आ गया है। चंद्रभागा नदी का जल तटबंध को छूकर बह रहा था। आसपास की बस्ती के लोग नदी में पानी देख मछली पकड़ते नजर आए। हालांकि प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए नदी के दोनों तटों को पहले ही खाली करा दिया था।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।