उत्तराखंडः राजभवन कूच करने जा रहे राज्य आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोका

उत्तराखंडः राजभवन कूच करने जा रहे राज्य आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोका

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व उनके स्टाफ, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, चुनाव आयुक्त समेत कई व्यक्तियों का जासूसी कराने के आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है।

विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने गुरुवार को राजभवन कूच किया। हाथीबड़कला में पहले से मौजूद पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरना दिया। कई पदाधिकारियों समेत करीब 40 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पुलिस लाइन ले गई। जहां कांग्रेसियों को रिहा कर दिया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस लाइन मैदान पर ही सांकेतिक धरना देते हुए प्रदर्शन किया।

आज गुरुवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे दिलाराम चौक पर एकत्रित होकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ताओं ने राजभवन कूच किया। पुलिस के रोकने के बाद कांग्रेसी हाथीबड़कला में सड़क पर बैठ गए। जहां कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश में विभिन्न व्यक्तियों, पत्रकारों व मानव अधिकार कार्यकर्त्ताओं की जासूसी कराई जा रही है। यह मामला लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेगासस नाम से इजराइली साफ्टवेयर खरीद कर यह असंवैधानिक कृत्य किया। मोदी सरकार की यह हरकत अक्षम्य है। प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में कांग्रेसजन सरकार के इस अलोकतांत्रिक कृत्य का न केवल विरोध कर रहे हैं, बल्कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के तत्काल इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। इस मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने राजभवन कूच किया। इसमें पार्टी के सांसद, विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।