बैंक एप फ्रॉड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। करोड़ों के अंतरराष्ट्रीय पावर बैंक एप फ्रॉड मामले में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर पुलिस व फाइनेंसियल फ्रॉड यूनिट ने तमिलनाडु में दबिश देकर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने तमिलनाडु के सालेम और इरोड जिले में कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की है। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश कर चार दिन का कस्टडी रिमांड लिया है। देश के सबसे बड़े साइबर फ्रॉड केस में उत्तराखंड पुलिस को अहम सफलता मिली है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।