एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

देहरादून। कैंट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
’मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को किसी ने सूचना दी कि नया गांव अनार वाला थाना कैंट देहरादून में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चौकी सर्किट हाऊस प्रभारी पंकज महिपाल मय चीता कर्मचारियों के मौके पर पहुंचे तो देखा कि मृतक का शव पेड़ से लटका हुआ था। शव को पेड़ से नीचे उतार कर परिजनों के समक्ष पंचायतनामें की कार्यवाही की गई है । मृतक का नाम जसवंत सिंह पुत्र कलम बहादुर निवासी वार्ड नंबर 2 नया गांव अनार वाला थाना कैंट देहरादून उम्र 41 वर्ष बताया जा रहा है। मृतक जसवंत सिंह सेंट जोसेफ स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और विगत 3 दिनों से अपनी नौकरी पर नहीं गया और अत्यधिक शराब का सेवन कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।