धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मास्टर माइड दिल्ली से गिरफ्तार

देहरादून। बंद पड़ी बीमा पालिसी के नवीनीकरण और प्रीमियम को शेयर मार्केट में लगाने की बात कहकर 68 लाख की धोखाधडी करने वाले गिरोह के मास्टमाइंड को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि रायपुर देहरादून निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक व्यक्ति ने फोन से संपर्क कर खुद को बीमा पालिसी एजेंट बताया। शातिर ने महिला के भाई की बीमा पालिसी की प्रीमियम जमा न होने के कारण पालिसी समाप्त होने की बात कहते हुए प्रीमियम जमा करने और पालिसी की धनराशि को शेयर मार्केट में लगाने की बात कहते हुए करीब 68 रुपये की धनराशि धोखाधडी से विभिन्न बैक खातो में प्राप्त कर ली। पुलिस टीम ने जांच के बाद गिरोह के सदस्य देवेश नन्दी पुत्र अनूप नंदी निवासी 235 मंडोली शहदरा दिल्ली को शाहदरा नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।