विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर डाक्टर से लाखों की ठगी

खटीमा। विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर खटीमा की एक महिला डॉक्टर से 11 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सीमांत में अब तक तो युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले सामने आते थे। लेकिन इस बार चिकित्सक को विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का यह पहला मामला है।
भूड निवासी डाक्टर गरिमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर नगर निवासी एक व्यक्ति ने झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। जिसके बाद अलग-अलग किस्तों के माध्यम से उसके बताए गए एप में 11 लाख रुपए डाल दिए। इसके बाद अब वह ना तो रकम लौटा रहा है, ना ही उन्हें विदेश में नौकरी पर भेज रहा है। इस मामले में पुलिस ने खटीमा निवासी कुणाल सक्सेना के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित की तलाश शुरु कर दी है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।