उत्तराखंड में पांच माह बाद 23 से खुलेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज

देहरादून। उत्तराखंड में यूटीयू से सम्बद्ध सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में आज सोमवार से विधिवत ऑफलाइन पठन पाठन शुरू हो जाएगा। अभी कॉलेज ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई का भी विकल्प देंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने गत सप्ताह जारी आदेश में यूटीयू से सम्बद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में 23 अगस्त से ही ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश जारी किए थे। आपको बता दें कि प्रदेशभर में दो अगस्त से स्कूल खुल चुके हैं।
कॉलेज कोविड की दूसरी लहर के चलते मार्च से ही बंद चल रहे थे। इसी क्रम में यूटीयू ने भी सभी कॉलेजों को सोमवार से नियमित कक्षा संचालन को कहा है। सरकार के आदेश के अनुसार डबल डोज वैक्सीन का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने वाले छात्रों को कॉलेज प्रवेश के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता नहीं होगी। अलबत्ता बाहरी प्रदेश से आने वाले छात्र अनिवार्य रूप से कोविड नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
छात्रों को अभिभावकों का सहमति पत्र भी कॉलेज प्रशासन को देना होगा। कॉलेजों को अलग -अलग वर्ष के छात्रों को सप्ताह में दो- दो दिन ही बुलाने को कहा गया है। इसी के साथ हॉस्टल का संचालन भी सोमवार से शुरू हो जाएगा। वीसी प्रो. पीपी ध्यानी के मुताबिक शासन से प्राप्त दिशा निर्देश सभी कॉलेजों को भेज दिए गए हैं। कॉलेजों में एसओपी पालन किए जाने की भी निगरानी की जाएगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।