उफान पर शीतला नदी, कई मकान ध्वस्त

देहरादून। विकासनगर के जस्सोवाला गांव में शीतला नदी ने तबाही मचाई है। शीतला नदी के उफान पर आने से कई मकान धराशायी हो गए। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। नदी में पानी का बहाव अभी कम नहीं हुआ है और भी कई मकानों को नुकसान पहुंच सकता है।उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। मसूरी-देहरादून रोड बीती रात नौ बजे से बंद था, जो करीब 14 घंटे बाद खुल पाई और यातायात सुचारू हुआ। कोतवाली पुलिस मसूरी के अनुसार ग्लोगी धार पर लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे थे। दून-मसूरी मार्ग और ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर दिनभर रुक-रुककर भूस्खलन होता रहा। जिससे लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों का चैन छीन लिया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।