आंखों के आसपास बन रहे हैं कोलेस्ट्रॉल जमा होने के निशान, समस्या दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे 2022

आंखों

आंखों के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमा होने के पीछे कई कारण जैसे डायबिटीज, लिवर संबंधी बीमार, कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाना और अनुवांशिक कारण हो सकते हैं। जिन्हें आप कुछ घरेलू उपाय आजमाकर कम कर सकते हैं। आइए जा

v13-300x169 आंखों के आसपास बन रहे हैं कोलेस्ट्रॉल जमा होने के निशान, समस्या दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे 2022

Home Remedies to treat Cholesterol around Eyes: आपने अकसर कई लोगों की आंखों के आस-पास सफेद रंग के दाग बने हुए देखे होंगे। ये दाग किसी तरह की एलर्जी या चोट के निशान नहीं होते हैं। दरअसल, चेहरे पर कोलेस्ट्रॉल जमा होने पर आंखों के ऊपर और नीचे इस तरह के निशान बन जाते हैं। आंखों के आस-पास कोलेस्ट्रॉल जमा होने की इस समस्या को डायस्लिपिडेमिया कहा जाता है। आंखों के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमा होने के पीछे कई कारण जैसे डायबिटीज, लिवर संबंधी बीमार, कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाना और अनुवांशिक कारण हो सकते हैं। जिन्हें आप कुछ घरेलू उपाय आजमाकर कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

आंखों के आसपास जमा हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के घरेलू उपाय-
लहसुन-

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन का उपयोग बेहद फायदेमंद है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। आंखों के आसपास बने कोलेस्ट्रॉल के निशान हटाने के लिए, लहसुन का पेस्ट आंखों के नीचे 15 मिनट लगाकर चेहरा पानी से धो लें। यह आंखों के नीचे जमा अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

केले का छिलका-

केले के छिलके का उपयोग प्राकृतिक तरीके से आंखों के नीचे जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए किया जाता है। केले के छिलके में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंजाइम प्रचूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इस उपाय को करने के लिए केले के छिलके को टुकड़ों में काटकर आंखों के नीचे मालिश करके 30 मिनट बाद चेहरा धो लें।

सेब का सिरका-

सेब का सिरका खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके आंखों के आसपास जमा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इस उपाय को करने के लिए नियमित रूप से सेब का सिरका पानी में मिलाकर पिएं।

Visit Website

Visit Website

Share this content:

देश/दुनिया की खबरें