UTTARAKHAND NEWS – अल्मोड़ा बस हादसा: रामनगर पहुंचकर सीएम धामी ने घायलों का जाना हालचाल। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने व्यक्त किया दुःख

गहरी खाई में गिरी बस। 36 मौत, 27 घायल।

दुर्घटना पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के राज्यपाल ले.जन. (रिटा) गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।   

दो एआरटीओ सस्पेंड, सीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश

Screenshot_20241105-115041_Samsung-Internet UTTARAKHAND NEWS - अल्मोड़ा बस हादसा: रामनगर पहुंचकर सीएम धामी ने घायलों का जाना हालचाल। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने व्यक्त किया दुःख

ALMORA: 4 नवंबर, सोमवार को अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला के पास कूपी में हुए भीषण बस दुर्घटना में 36 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 26 लोग घायल हुए है। इस दुःखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल मुआवजे का ऐलान करते हुए इस हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये वह घायलों को ₹1 लाख मुआवजे की घोषणा की मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्य लाभ की भी कामना की है।

इस दुःखद घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को देने के साथ ही स्वयं रामनगर पंहुच कर मार्चुला में हुई बस दुघर्टना में घायलों की कुशल क्षेम जानी तथा मृतकों के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होनें कार्यवाही करते हुए पौड़ी व अल्मोड़ा के एआरटीओ को सस्पेंड कर करने का आदेश जारी कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त बस यात्रियों से ओवरलोडेड बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने रामनगर चिकित्सालय में भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा उनके बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश सीएमओ व अन्य चिकित्सकों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घायल व्यक्ति को बेहतर से बेहतर उपचार मिले, अगर उन्हें हायर सेन्टर भेजने की आवश्यकता है तो एयर एंबुलेंस से तत्काल भेजा जाय इस दौरान मुख्यमंत्री घायलों के परिजनों से भी मिले तथा उन्हें घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने को आश्वस्त कराया।

इस घटना में गंभीर 6 घायलों को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश तथा 1 घायल को एसटीएच हल्द्वानी एयर एंबुलेंस के माध्यम से तथा 5 अन्य घायलों को 108 एम्बुलेंस से एस टीएच हल्द्वानी भेजा गया,5 घायलों को उनके परिजनों की मांग पर अन्य चिकित्सालयों में पंहुचाया गया। 9 घायल रामनगर चिकित्सालय में भर्ती हैं जिनका उपचार किया जा रहा है

घटना की सूचना के तुरंत बाद आयुक्त कुमाऊं/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत व अन्य अधिकारी भी मौके पर पंहुचे। इससे पूर्व आयुक्त ने रामनगर चिकित्सालय में भर्ती घायलों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

Share this content:

Previous post

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद की प्रक्रिया ,13 नवंबर से पंच पूजायें होंगी शुरू। 17 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

Next post

DEHRADUN: डीएम की सीधी कार्यवाही – 7 लाख की लगाई पैनल्टी। आगे ब्लैक लिस्ट की तैयारी