लैंसडौन तहसील की पटवारी निलंबित, कानूनगो को भी हटाया, युवक से पैसे मांगने का आडियो हुआ था वायरल
लैंसडौन तहसील में सेवारत एक पटवारी को एक व्यापारी से प्रमाण पत्र बनाने के एवज में धनराशि की मोबाइल फोन पर की जा रही मांग मामले में निलंबित कर दिया गया है। बातचीत का यह आडियो कुछ दिन पूर्व ही इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था। जबकि इसी मामले में कानूनगो को तहसील से हटाने के निर्देश हुए है। इस संबंध में जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने पटवारी के निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं।


