बंशीधर तिवारी की पहल—आपदा राहत कोष में जाएगा एमडीडीए स्टाफ का योगदान

 

 

देहरादून।

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आपदा पीड़ितों के लिए मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश किया है। उत्तरकाशी के धराली और चमोली जिले के थराली क्षेत्र में हाल ही में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए एमडीडीए ने सराहनीय पहल की है।

 

आपदा से जहां कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, वहीं सैकड़ों लोग अब भी भोजन, आश्रय और दैनिक जरूरतों से जूझ रहे हैं। ऐसे कठिन समय में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में एक बड़ा निर्णय लिया गया— प्राधिकरण के सभी नियमित अधिकारी और कर्मचारी अपने सितंबर माह का एक दिन का वेतन आपदा राहत हेतु देंगे। यह राशि संकलित कर सीधे मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा कराई जाएगी।

 

एमडीडीए की इस पहल को व्यापक सराहना मिल रही है। न सिर्फ यह कदम पीड़ित परिवारों को तात्कालिक राहत देगा, बल्कि यह संदेश भी देगा कि सरकारी संस्थान केवल प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि समाज की मजबूती का आधार भी हैं।

 

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—

“आपदा की इस विकट घड़ी में प्रभावित परिवारों की पीड़ा हम सभी की साझा पीड़ा है। एक दिन का वेतन देना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारा सामाजिक दायित्व है। यह योगदान छोटा भले लगे, पर इसका उद्देश्य है—आप अकेले नहीं हैं, पूरा प्रदेश आपके साथ खड़ा है।”

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।