असम के चाय बागानों में पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, उत्तराखंड में चाय उत्पादन बढ़ाने के लिए परखी तकनीक

वीरवार को प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम भ्रमण के दौरान असम के बरपाथार स्थित चाय बागानों का अवलोकन किया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने चाय बागानों का दौरा कर वहां की उत्पादन क्षमता, प्रसंस्करण प्रणाली तथा विपणन व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय चाय उत्पादकों, निर्यातकों एवं विशेषज्ञों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने, गुणवत्ता सुधारने तथा विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चाय उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य की जलवायु उच्च गुणवत्ता वाली चाय के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि असम के चाय उद्योग के अनुभवों और आधुनिक तकनीकों का अध्ययन कर उत्तराखण्ड में भी चाय उत्पादन को नई दिशा देने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि आधारित स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड की चाय को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहचान दिलाने के लिए प्रभावी विपणन रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे स्थानीय किसानों को अधिक लाभ मिल सके।

इस अवसर सल्ट विधायक महेश जीना, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, कृषि सचिव  एसएन पांडेय, चाय निदेशक महेन्द्र पाल, पूजा सुतोदिया, भूपेन डेका, नवीन पांडे सहित अन्य चाय उत्पादक लोग उपस्थित रहे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल

Next post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण,उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनमानस को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं