भारी बरसात के बीच दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक”, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ, 19 शराबी चालक गिरफ्तार

देहरादून: अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से देहरादून पुलिस ने भारी बारिश के बीच जिले भर में “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” चलाकर बड़ा चेकिंग अभियान अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर जनपद के सभी नगर और देहात क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात सड़कों पर उतरकर यह कार्रवाई की।

​700 से अधिक लोगों से पूछताछ, 27 संदिग्ध थाने लाए गए

अभियान के दौरान 29/30 अगस्त की रात अनावश्यक रूप से घूम रहे 700 से अधिक व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। इनमें से 27 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर गहन पूछताछ और उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर 54 व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए 23,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

​ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त रुख, 19 गिरफ्तार और वाहन सीज

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शराब पीकर वाहन चला रहे 19 चालकों को गिरफ्तार किया गया और उनके वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

​यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना

यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी कार्रवाई की गाज गिरी:

​एमवी एक्ट चालान: 72 वाहन चालकों के चालान कर 44,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
​कोर्ट चालान व सीज: 23 वाहन चालकों के माननीय न्यायालय के चालान किए गए, जबकि गंभीर उल्लंघन पर 21 वाहनों को सीज किया गया।

​एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया है कि जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए इस तरह के सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।