​दुखद समाचार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

​पौड़ी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

​उनकी तबीयत को देखते हुए घर पर ही डॉक्टरों की एक टीम द्वारा उनकी लगातार देखरेख और जांच की जा रही थी। उपचार के दौरान आज पूर्वाह्न 11:50 बजे उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली।

​उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।