बिपिन कैन्थोला को केंद्र सरकार की बड़ी जिम्मेदारी, CBFC के दिल्ली क्षेत्रीय सलाहकार पैनल में बने सदस्य

देहरादून। उत्तराखंड के बिपिन कुमार कैन्थोला को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के दिल्ली क्षेत्रीय सलाहकार पैनल में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से 4 नवंबर 2026 को आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुपालन में बिपिन कुमार कैन्थोला को यह जिम्मेदारी दी गई है। CBFC के क्षेत्रीय अधिकारी परमारे नवतलसंग हेमुभाई की ओर से जारी पत्र में उनकी नियुक्ति की औपचारिक जानकारी दी गई है।

 

तीन साल तक रहेगा कार्यकाल

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, बिपिन कैन्थोला का कार्यकाल 4 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा। यह कार्यकाल अगले तीन वर्षों तक अथवा मंत्रालय की ओर से आगामी आदेश जारी होने तक, जो भी पहले हो, मान्य रहेगा।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। यह बोर्ड सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 और सिनेमैटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 1983 के तहत फिल्मों के प्रमाणन से संबंधित कार्य करता है।

बिपिन कैन्थोला को मिली इस जिम्मेदारी को उत्तराखंड के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। केंद्र सरकार के अधीन एक महत्वपूर्ण संस्थान के क्षेत्रीय सलाहकार पैनल में स्थान मिलने से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

इस नियुक्ति के बाद बिपिन कैन्थोला को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

उत्तराखंड की खनन नीति का देशभर में बजा डंका, छत्तीसगढ़ के अधिकारी पहुंचे अध्ययन करने; ई-चेक गेट प्रणाली को बताया आदर्श मॉडल

Next post

पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री पर बढ़ी नियामक सख्ती, गुणवत्ता मानकों को लेकर उठे सवाल