सीएम धामी ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अल्ट्रा मैराथन आयोजित करने के दिए निर्देश

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन के आयोजन के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं में यह मैराथन गुंजी से आदि कैलाश तक तथा गढ़वाल में नीति-माणा से मलारी तक आयोजित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को इसे वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल करने और हर वर्ष निर्धारित तिथि पर इसका नियमित आयोजन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने तथा आपदा प्रभावितों को समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों में फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ (सोलर फेंसिंग) की विस्तृत योजना बनाने को भी कहा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली एवं अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे।

Share this content:

Previous post

राजपुर में बुजुर्ग महिला पर खतरनाक नस्ल के कुत्तों का हमला, मालिक हिरासत में — बिना लाइसेंस कुत्ते पालने वालों पर अब सख्त कार्रवाई

Next post

उत्तराखण्ड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में मिला नया मंच