देहरादून में मौसम साफ, मुक्तेश्वर में दोपहर बाद हुई बर्फबारी..

देहरादून में मौसम साफ, मुक्तेश्वर में दोपहर बाद हुई बर्फबारी..

 

मौसम अपडेट: देहरादून में मौसम साफ, मुक्तेश्वर में दोपहर बाद हुई बर्फबारी..

उत्तराखंड: कुमाऊं व गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में आज बुधवार को दोपहर बाद हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। देहरादून में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। हालांकि देहरादून में फिलहाल आज मौसम साफ बना हुआ है। वहीं मुक्तेश्वर में दोपहर बाद बर्फबारी भी हुई। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले दोपहर व शाम के समय मौसम करवट ले सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी व निचले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

देहरादून में बारिश की संभावना कम है, लेकिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।चकराता क्षेत्र में मंगलवार की सुबह से खिली चटक धूप से जहां मौसम खुशगवार बना रहा। वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाम बदल गया। तापमान गिरने से ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। चकराता में सुबह धूप खिली। जिससे लोगों को ठंड से भी कुछ निजात मिली, लेकिन दोपहर 3 बजे बाद अचानक मौसम ने करवट ली।

आसमान में घने बादल घिरने लगे और तेज हवाएं चलने लगी। देखते ही देखते आसमान में काली घटाएं छा गईं। और हल्की बूंदाबांदी हुई। लोखंडी, देवबन, बुधेर, खडम्बा, मोयला टॉप आदि ऊंची चोटियों पर लगभग 10 मिनट तक बर्फ की फुहारें पड़ी। चटक धूप से सुबह 16 डिग्री पर पहुंचा पारा भी गिरकर 12 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा। जिससे क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर सर्दी महसूस की।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।