धराली और हरसिल आपदा राहत के लिए पीएनबी ने दिए 1 करोड़ रुपये

देहरादून: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने उत्तरकाशी जनपद के धराली और हरसिल क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। यह राशि राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए दी गई है।

शनिवार को पीएनबी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट कर राहत कार्यों के लिए चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री ने पीएनबी के इस योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं पुनर्वास में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सामाजिक संगठन और संस्थाएं इस आपदा की घड़ी में आगे आकर मदद कर रही हैं, वह उनके समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि धराली क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैठाणी, पीएनबी के महाप्रबंधक अनुपम, उप महाप्रबंधक अजीत कुमार उपाध्याय तथा मुख्य प्रबंधक सुरवेश कुमार उपस्थित रहे।

Share this content:

Previous post

DEHRADUN: जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों को बंद रखने के जारी किए आदेश

Next post

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर जीर्णोद्धार एवं रखरखाव सरंक्षण कार्य प्रगति पर,बीकेटीसी ने श्री तुंगनाथ मंदिर संरक्षण संबंधी डीपीआर हेतु सीबीआरआई से संपर्क किया: हेमंत द्विवेदी।