आम आदमी पार्टी कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

आम आदमी पार्टी कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

पीड़ित महिलाओं के पैर पकड़कर माफी मांगे त्रिवेंद्र रावत प्रदेश की महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा :- रविंद्र सिंह आनंद

IMG-20210302-WA0025-300x169 आम आदमी पार्टी कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और उनकी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की

देहरादूनआज कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में गैरसेंड में हुई बर्बरता के विरोध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि जिस प्रकार राज्य सरकार उत्तराखंड विरोधी काम कर रही है उससे यह साफ होता है कि राज्य सरकार को उत्तराखंड की एवं उत्तराखंड वासियों की कोई चिंता नहीं है उन्होंने कल भराड़ीसेंड गैरसेंड में हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमारे आंदोलनकारी नेताओं ने क्या इस दिन के लिए उत्तराखंड बनाया था कि हमारी महिलाओं पर अत्याचार हो।

उन्होंने कहा त्रिवेंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर है और उसी नशे में उटपटांग निर्णय ले रही है जो की जनविरोधी है उन्होंने कहा कि त्रिवेन्दर् सरकार को तत्काल इस मुद्दे पर माफी मांगी चाहिए उन्होंने कहा जिन महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा त्रिवेंद्र सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज हुआ त्रिवेंद्र रावत को व्यक्तिगत रुप से घर जाकर उन महिलाओं के पैर पकड़ कर माफी मांगने चाहिए।

अंत में उन्होंने कहां की त्रिवेन्दर् सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है इस बर्बरता ने त्रिवेन्दर् सिंह का सत्ता से जाना तय कर दिया है। प्रदर्शन करने वालों में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता  विपिन खन्ना सर्कल हेड मुकेश सिंह संगठन मंत्री शरद जैन वीर सिंह विशाल बंसल मोहित कुमार सतेंद्र सल ललित शर्मा जलगांम संजीव कुमार सचिन गोयल यामिनी गोयल प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।