पौड़ी में कुत्ते को निवाला बनाने के लिए घर में घुसा गुलदार

पौड़ी में कुत्ते को निवाला बनाने के लिए घर में घुसा गुलदार

 

कोटद्वार: पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक के मैंदणी गांव में एक गुलदार वीरेंद्र दास के घर की रसोई में जा घुसा. गुलदार की ख़बर वन विभाग की टीम को दी गई जिसके बाद वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया. गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए फिलहाल पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई. वहीं, गुलदार को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही.

पौड़ी के रिखणीखाल ब्लॉक के मैंदणी गांव में रहने वाले वीरेंद्र दास के घर की रसोई में सोमवार रात एक गुलदार जा घुसा. जानकारी के मुताबिक गुलदार गुलदार वीरेंद्र दास के कुत्ते को निवाला बनाने के पीछे घर तक जा पहुंचा. वीरेंद्र दास और कुत्ता तो रसोई से सुरक्षित बाहर निकल गए लेकिन उन्होंने गुलदार को रसोई में बंद कर दिया. इसके बाद वीरेंद्र दास ने गुलदार की सूचना वन विभाग को दी. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार का रेस्क्यू किया

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।