मंत्री गणेश जोशी कंडोली में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पुलिया और सड़क का निरीक्षण करते हुए

कंडोली में बारिश से हुए पुलिया एवं क्षतिग्रस्त हुई सड़क का स्थालीय निरीक्षण करते मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून, 14 सितम्बर। राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के कंडोली क्षेत्र में हाल ही में हुई बारिश के कारण उत्पन्न हुए नुकसान की मौके पर समीक्षा की। वे वहां बारिश से प्रभावित हुई पुलिया और सड़क को निरीक्षण करते हुए उपस्थित थे।

स्थानीय वासियों ने मंत्री से बताया कि बारिश की वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, और एक बिजली का पॉल भी सुरक्षा जोखिम में है। मंत्री जोशी ने तत्परता से बिजली विभाग के प्रतिनिधियों से उस पॉल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को उन सड़कों पर तत्परता से सुधार कार्य शुरू करने के लिए आदेश दिया और बरसात के प्रभाव को कम करने के लिए एक दीर्घकालिक योजना तैयार करने की सलाह दी।

इस मौके पर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, और अन्य प्रमुख अधिकारी भी मौजूद थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

हनोल महासू मंदिर में जागरा पर्व: सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए

Next post

डेंगू के प्रकोप पर स्वास्थ्य सचिव की अधिकारियों को सख्त चेतावनी, सीएमओ को दिए जाएंगे कार्रवाई के आदेश