पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिन पर केदारनाथ में बदरी-केदार मंदिर समिति ने की विशेष पूजा

प्रदेश के पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिन के अवसर पर, केदारनाथ मंदिर में बदरी-केदार मंदिर समिति ने विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया। इस पूजा अर्चना के माध्यम से, महाराज के दीर्घायु की कामना की गई और भगवान केदारनाथ से विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। साथ ही, मिष्ठान वितरण भी किया गया।

 

इस खास मौके पर, पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिन पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी के मार्गदर्शन में मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर, बीकेटीसी के कार्याधिकारी आरसी तिवारी, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पुजारी शिवलिंग, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, कुलदीप धर्मवाण आदि मौजूद थे।”

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के लिए देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ने की बैठक

Next post

जैविक गन्ने के सफल उत्पादन और प्रसार के लिए गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पूर्व सैनिक सुंदर सिंह अन्ना को किया सम्मानित