देहरादून में अब पालतू जानवरो को मिलेगा इलाज, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राजकीय पशु चिकित्सालय सदर का किया लोकार्पण

देहरादून में राज्य सेक्टर योजना अन्तर्गत रु.493.81 लाख की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर में राजकीय पशु चिकित्सालय सदर (स्टेट- रैफरल सेन्टर भूवान एंव बिल्ली)  के नवनिर्मित काम्प्लेक्स का लोकापर्ण सौरभ बहुगुणा मन्त्री, पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन, गन्ना विकास और चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास और रोजगार उतराखण्ड सरकार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सौरभ बहुगुणा ने कहा कि 2019 की पशुगणना के अनुसार देहरादून में आवारा श्वान पशुओं की संख्या 15690 एब पशु प्रेमियों द्वारा पाले जा रहे श्वान पशुओं की संख्या 1 53760 है तथा इसके अतिरिक्त बिल्लियों एंव अन्य पालतू पशु हैं तथा इन छोटे पशुओं हेतु परामर्शकीय व विशिष्ट चिकित्सकीय सेवाओं की मांग लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके लिये वर्तमान में विशिवर सेवाओं अल्ट्रासाउंड , एक्स रे, शल्य चिकित्सा आदि के लिये वर्तमान में प्राइवेट संस्थानों द्वारा जो चिकित्सा प्रदान की जाती है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।