श्री अन्न महोत्सव में गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत, मंत्री गणेश ने की तैयारियों को लेकर की बैठक

देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 07 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित श्रीअन्न महोत्सव के सम्बन्ध में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ज्ञात हो कि आगामी 07 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित श्रीअन्न महोत्सव में देश के गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सम्मिलित होंगे।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक बिग्रेडियर अमृत लाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नैनीताल कर्नल सुबोध शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उधमसिंहनगर कर्नल बीडी धपोला, मेजर बीएस रौतेला उपस्थित रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे चैक

Next post

सनातन विरोधियों को मिलेगा पच्चीस सितंबर को रुड़की में होने वाले पुराण महासम्मेलन में जवाब