उत्तराखंड में फिर बढ़ने लगी बिजली की मांग, शुरू हुई कटौती

उत्तराखंड में सर्दियों की आहट के साथ ही बिजली की मांग फिर बढ़ने लगी है। मांग के सापेक्ष कम उपलब्धता होने के चलते यूपीसीएल ने कटौती शुरू कर दी है। निगम बाजार से रोजाना 60 से 70 लाख यूनिट बिजली खरीद रहा है।

अक्तूबर महीने की शुरुआत में केंद्र से गैर आवंटित कोटे की अतिरिक्त बिजली मिलने के बावजूद प्रदेश में बिजली किल्लत बढ़ने लगी है। पिछले तीन दिन से लगातार 4.4 करोड़ यूनिट से ऊपर बिजली की मांग पहुंच रही है, जिसके सापेक्ष केंद्र व राज्य से केवल 3.6 करोड़ यूनिट तक बिजली ही उपलब्ध हो पा रही है।

निगम रोजाना बाजार से बिजली खरीदने के बावजूद कटौती को मजबूर है। बुधवार को भी ग्रामीण इलाकों में दो से तीन घंटे की कटौती की गई। वहीं छोटे शहरों में करीब 50 मिनट की कटौती की गई। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, बाजार से लगातार बिजली की मांग पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share this content:

Previous post

Uttarakahnd Weather Update: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का शुरू, रात में बढ़ी ठिठुरन; आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

Next post

PM Modi Uttarakhand Visit: जागेश्वर धाम में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना; अब प्रदेश को देंगे विकास की सौगात