राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग डे पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को दी गई जागरूकता

देहरादून। सोमवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एंटी -रैगिंग डे मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम ओयाजित किए गए। गौरतलब है कि हर वर्ष 12 अगस्त को राष्ट्रीय एंटी रैगिंग डे व 12 अगस्त से 18 अगस्त तक राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग सप्ताह मनाया जाता है।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के एंटी रैगिंग सैल के चैयरमैन प्रो. डॉ. अरूण कुमार ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय एंटी-‘रैगिंग डे के उपलक्ष्य में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के पटेल नगर व पथरी बाग कैम्पस व स्कूल आफ मैडिकल एंड हैल्थ साइसेंज के सभागारो में कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर यूजीसी की वेबसाइट व यूट्यूब पर एंटी-रैगिंग पर आधारित लघु फिल्में व वृत चित्र छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को रैगिंग के दुष्प्रभावों व इस संबंध में यूजीसी की गाईडलाइन को समझाया गया। छात्र-छात्रओं को बताया गया की रैगिंग के गंभीर आपराधिक कृत्य है जिसे रोकने हेतु उच्चतम न्यायलय ने सभी उच्च शिक्षण सस्थानों को निर्देश जारी किये है।

Share this content:

Previous post

नाबालिग लड़की को उत्तर प्रदेश के अमेठी से लाने की सूचना पर राज्य महिला आयोग एवं डोईवाला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

Next post

बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न पर बीकेटीसी की चिंता, प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन